समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर में सिविल कोर्ट में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी (अटेंडेंट) की भर्ती परीक्षा कड़ी प्रशासनिक देखरेख में शहर में 15 सेंटरों पर रविवार को दो पालियों में ली गई। शहर में सीपीएस परीक्षा केंद्र, ताजपुर रोड से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी विवेक कुमार, मनोज कुमार सिंह, रवि प्रकाश, शेखर सुमन ने बताया कि आज की परीक्षा के सवाल लगभग मैट्रिक लेवल के पूछे गए थे। हिंदी, अंग्रेजी व मैथ से सवाल पूछे गए थे। ये सवाल लगभग आसान ही थे। 5-10 सवाल घुमा कर पूछे गए थे। कुल 85 प्रश्न थे, जो ऑब्जेक्टिव टाइप के थे। अभ्यर्थियों को ओएमआर सीट पर पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के सही उत्तर देने के लिए निर्धारित चार में एक गोले को काले या नीले बॉलपॉइन्ट पेन से भरना था। एक से अधिक गोले को भरने पर मनाही थी। परीक्षा-समाप्ति के बाद प्रश्न-पुस्त...