अररिया, मार्च 14 -- अररिया, संवाददाता सिविल कोर्ट अटेंडेंट पद पर बहाली के लिए 15 मार्च को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को डीएम ने बैठक की। परीक्षा दो पालियों में होगी और इसके लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। परमान सभागार में हुई बैठक में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, स्कॉटिंग मजिस्ट्रेट, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि शामिल हुए। परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रत्ये...