गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम मुरदेवा निवासी एक सिविल इंजीनियर से मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला युवक है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामजस पुत्र राजेश ने बताया कि वह सिविल डिप्लोमा धारक है और गुजरात में एक बिल्डिंग मटेरियल कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई और उसने ही ठगी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...