सिविल इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
मिर्जापुर, मई 13 -- मिर्जापुर। सिविल इंजीनियर एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय संगठन (एपीजीसीई ) के बैनर तले मंगलवार को नगर के सिविल इंजीनियरों ने विंध्य विकास प्राधिकारण की नीतियों के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के एटीपी अधिकृत लाइसेंस धारक एवं आर्किटेक्ट में विभेद कर रहे हैं। नवीनिकरण के नाम पर मनमानी वसूली करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को सौंपते हुए मानमानी पर रोक लगाने की मांग की। पत्रक के माध्यम से उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि उनकी डिग्री पर भी संदेह जताया जा रहा है। उन्हें नगर मजिस्ट्रेट से आरोपों की जांच करवा कर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में नगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.