समस्तीपुर, अगस्त 1 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका बेलागाछी के निकट से ग्रामीणों ने एक अवैध हथियार तस्कर को पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले करने के मामले में सअनि मनोज कुमार चौधरी के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें हथियार तस्कर सहित हथियार के सौदागर कुल तीन लोगों को नामजद किया गया है।

अवैध हथियार की बरामदगी प्राथमिकी में कहा गया है कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि किशनपुर टभका बेलागाछी में एक अवैध हथियार तस्कर किस्म का व्यक्ति के पास संदिगध बैग में हथियार छुपा कर रखा है। जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रखा है। मौके पर पहुँचने पर बैग तलाशी किया तो बैग से एक देसी कट्टा, दो जिंदा 9 एम एम कारतूस, दो कलम कट पेंसिल बरामद किया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए बेहोशी की हालत में आरोपी को सीएचसी में भर्ती ...