रुडकी, जनवरी 7 -- सिविल अस्पताल रुड़की में इन दिनों आवश्यक दवाओं की कमी से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में करीब 15 दिनों से कफ सिरप उपलब्ध नहीं है, जबकि सर्दियों के मौसम में खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन दवा न मिलने के कारण उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से कफ सिरप खरीदना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...