रुडकी, जुलाई 21 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में मंगलवार सुबह चौदह वर्षीय एक किशोरी को खसरा (मीजल्स) की शिकायत पर भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत गंभीर बताई गई है। मामले की सूचना सीएमओ को भेज दी गई है। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि किशोरी मीजल्स से पीड़ित है। उसके पूरे शरीर पर दाने निकल आए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी कदम उठाए जा सकें। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सिविल अस्पताल में मीजल्स की मरीज किशोरी भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...