सिविल अस्पताल में महिला तीमादार पर फॉल्स सीलिंग का ढक्कन गिरा, कोई हताहत नहीं
लखनऊ, जून 9 -- सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार दोपहर फॉल्स सीलिंग में लगे फाइबर के चार ढक्कन नीचे बेड पर बैठी एक महिला तीमारदार पर गिर गए। महिला तीमादार को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद कुछ देर के लिये अफरातफरी मच गई। हालांकि सर्तकता के तौर अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन यहां भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में फायर उपकरणों की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान फॉल सीलिंग से फाइबर के कुछ ढक्कन बेड बैठी महिला तीमारदार विमला के पैर पर गिर गये। तीमारदार को कोई चोट नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.