सिविल अस्पताल में बनेगा अलग टीबी वार्ड, संक्रमण रोकने की दिशा में बड़ा कदम
रुडकी, जून 22 -- रुड़की, संवाददाता। क्षय रोग (टीबी) के मरीजों के उपचार को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए सिविल अस्पताल प्रशासन ने अलग टीबी वार्ड स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी है। अस्पताल परिसर में छह बेड का विशेष वार्ड बनाए जाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने स्थान भी तय कर लिया है। माना जा रहा है कि अलग वार्ड बनने से टीबी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और अन्य मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका भी काफी हद तक कम होगी। वर्तमान में अस्पताल परिसर में संचालित क्षय रोग यूनिट के माध्यम से सैकड़ों मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.