सिविल अस्पताल में कांच का टुकड़ा लेकर पहुंचा युवक, आधे घंटे हंगामा
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ के हजरतगंज में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे खून से लथपथ एक मानसिक मंदित युवक ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। कांच पर सिर दे मारा। फिर हाथ में कांच का टुकड़ा लेकर कर्मियों को मारने दौड़ा। डॉक्टरों ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी भिड़ गया। बवाल की सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने उसे पकड़ा। पकड़ा गया युवक चौक इलाके का रहने वाला मुश्ताक है। देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में खून से लथपथ हालत में पहुंचा। सिर फटा हुआ था। हाथ में कांच का टुकड़ा लिए था। वहां कर्मचारियों से गाली-गलौज कर हंगामा करने लगा। कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो उनसे और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से भिड़ गया। कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मुश्ताक को पकड़ लिया और थाने लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.