रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में एनएचएम के तहत तैनात 28 संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। फरवरी से वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें लैब, डाटा, नर्सिंग और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद वेतन न मिलने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई कर्मचारियों को परिवार का खर्च चलाने के लिए उधार तक लेना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...