रुडकी, मार्च 16 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में सोमवार को एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से कुत्ते काटे के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन ने कुछ दिन पहले मेला अस्पताल हरिद्वार से कुछ वैक्सीन मंगवाई थी। यह वैक्सीन भी समाप्त हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए निदेशालय से संपर्क साधा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के हमले के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...