मेरठ, मार्च 7 -- भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को कस्बा सिवालखास मुख्य बस स्टैंड पर रोजेदारों और ग्रामीणों ने मिलकर टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी। ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय टीम एक बार फिर से देश को गौरवान्वित करेगी। मौके पर अनवार, कुरेशी, मुल्ला जी अकरम, रोशन मोहम्मद सुल्तान अली, राजेश शर्मा, अतीक अंसारी, सलीम चौहान, वाहिद चौहान, रिहान कुरेशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...