मेरठ, अप्रैल 6 -- बच्चो के बीच हुए विवाद को लेकर सिवाया गांव में सोमवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के पिता पुत्र ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर जानकारी देते हुए तहरीर दी। सिवाया निवासी सलमान ने बताया कि पड़ोसी के बच्चों के बीच खेलते हुए उसके बच्चों का विवाद हो गया था। जिस पर उसने अपने बच्चों को डांट कर विवाद समाप्त कर दिया था। बच्चों के विवाद से गुस्साए पड़ोसी ने अपने पिता और एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने पीड़ित को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...