सिवाया टोल प्लाजा पर वीकेंड ट्रैफिक का दबाव, लगा जाम
मेरठ, मई 11 -- मेरठ-दिल्ली हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को वीकेंड के चलते वाहनों के भारी दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4:00 बजे के बाद अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। जाम में फंसे वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को अपने वाहन दूल्हेड़ा गांव, सिवाया गांव, अक्षरधाम कॉलोनी, फेस-1 और फेस-2 पल्लवपुरम के वैकल्पिक मार्गों से निकालने पड़े। इससे इन कॉलोनियों और गांवों के अंदरूनी रास्तों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे से वीकेंड पर जाम से मिली राहत टोल प्लाजा पर फास्टैग स्कैनिंग और भुगतान को लेकर कई वाहन चालकों की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.