मेरठ, जून 13 -- दिल्ली दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बाइक लेन में पहुंच गई। बस के बिजली के पॉल से टकराने पर टोल कर्मचारियों और वाहन चालको में भगदड़ मच गई, गमीनत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए बस को थाने भिजवाकर यातायात सुचारू कराया। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रही सवारियों से भरी एक बस का चालक चालक तेज गति के चलते बस से नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- साइड न देने पर भीड़ ने बस चालक को पीटा, हंगामा अनियंत्रित बस बाइक लेन में पहुंच गई। जिसके चलते वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने किसी तरह खुद को बचाया। अनियंत्रित बस ल...