मेरठ, अगस्त 6 -- सिवाया टोल प्लाजा पर आराम कर रहे कांवड़ियों ने बुधवार रात एक कांवड़िये के साथ जमकर मारपीट की। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। टोल पर तैनात पुलिस फोर्स ने किसी तरह कांवड़िये को छुड़ाकर मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सिवाया टोल प्लाजा पर आराम कर रहे सात-आठ कांवड़ियों के एक गुट ने नई दिल्ली के सदर बाजार निवासी लकी पुत्र राजेश पर चोरी का आरोप लगाते मारपीट कर दी। मारपीट होती देख अफरातफरी मच गई। टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस ने कांवड़िये को छुड़ाते हुए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। बुलंदशहर के खुर्जा निवासी कांवड़िया मयंक अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने के दौरान शिव मंदिर सिवाया के पास बुधवार रात विश्राम करने के लिए रुक गया था। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ खंडित होने पर ह...