बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के बड़ा रमना मैदान के मोनार्क क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे मोहम्मद मुस्तफा (भोला जी) मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सिवान ने गया की टीम को 13 रनो से हरा दिया। सेमी फाइनल मुकाबले में सिवान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 148 रन बनाएं। सिवान के तरफ से विशाल सिंह ने 31 रन, अनुभव श्रीवास्तव ने 21 रन और मनीष गिरी ने 26 रन बनाएं।गया जी की तरफ यशराज पांडे दो विकेट, राहुल, और सुदर्श ने एक-एक विकेट लिए। दूसरी पारी में गया जी 148 रनों का पीछा करते हुए 135 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से 13 रन से मैच हार गई। गया जी की तरफ से पवन राय 25 रन हर्ष गिरी ने 27 रन यशराज ने 29 रन नॉट आउट बनाएं।सिवान की तरफ से इरशाद 2 विकेट, प्रिंस शाही और तारिक ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का...