लखीसराय, अप्रैल 13 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के तहत रविवार को खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिवान की टीम ने पूर्णिया को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में शानदार जगह बना ली। मैच का उद्घाटन अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किक मारकर किया। राष्ट्रीय गीत के साथ मुकाबले की शुरुआत हुई। मैच शुरू होते ही सिवान की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ के 8वें मिनट में जर्सी नंबर 10 निक्की कुमारी ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 22वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 28वें मिनट में जर्सी नंबर 9 अंशु कुमारी ने तीसरा गोल कर सिवान की स्थिति और मजबूत कर दी। दूसरे हाफ में भी सिवान का दबदबा जारी रहा। 41वें मिनट में अंशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.