कटिहार, मार्च 14 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के सिवाना ग्राम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ 72 घंटे का हरे राम-हरे कृष्ण अष्टयाम यज्ञ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ विधिवत संपन्न हो गया। यज्ञ में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।यज्ञ के व्यवस्थापक भोला चौहान ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा,धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने बताया कि अष्टयाम यज्ञ में बाहर से आए कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों और संकीर्तन...