मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में आभूषण व बर्तन व्यवसायी के पुत्र-पुत्री से लूटकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। मामले में शुक्रवार को एसआईटी ने रामपुर रतन के पास छापेमारी कर घटना में शामिल दो लुटेरों को अवैध हथियार और लूटे गए गहने के साथ गिरफ्तार किया है। लुटेरों पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- लूट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन शातिर गिरफ‌तारघटना का विवरण डोमा चौक के समीप बीते 11 अगस्त की शाम करीब सात बजे रघई निवासी आभूषण व बर्तन व्यवसायी ललन कुमार साह के पुत्र अंकित कुमार (16) और पुत्री रिमझिम कुमारी (18) को तीन बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया। दोनों भाई-बहन बनघारा बाजार से अपनी दुकान बंद कर बाइक से रघई स्थित घर लौट रहे थे। रिमझिम के पास बैग ...