मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराने में थानेदार की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। सिवाईपट्टी गांव के मो. असरफ अंसारी ने राज्य मानवाधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की है। आरोप लगाया है कि विवादित भूमि मामले में पिछले सात मई को एसडीओ (पूर्वी) के कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। एसडीओ पूर्वी के कोर्ट ने सिवाईपट्टी थानेदार को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने व जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया गया है कि सिवाईपट्टी थानेदार ने विपक्षियों से मिलीभगत कर विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मानवाधिकार मामले के अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि आयोग से याचिका दाखिल कर सिवाईपट्टी थान...