मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिवाईपट्टी थाना से हथकड़ी सहित फरार शिवहर के गुदरी बाजार निवासी मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिवाईपट्टी चौक के निकट स्थित एक ऑटो गैरेज में तीन अप्रैल की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 15 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस घटना में प्रयुक्त मालवाहक ऑटो भी जब्त किया था।उसी रात बिल्ला शौच का बहाना बनाकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की मॉनिटरिंग में एसडीपीओ पूर्वी-एक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने 16 फरवरी को उसे शिवहर से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- सिवाईपट्टी थाना से हथकड़ी सहित फरार चोरी का आरोपित बिल्ला गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर रामपुर रतन गांव के मक्के की खेत से क्षतिग्रस्त हथकड़ी...