मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर, हिटी। सिवाईपट्टी पुलिस गश्ती दल के दारोगा मनोज कुमार को रिश्वत लेने के मामले में एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना के झिटकहिया निवासी पूजन कुमार को शराब के मामले में फंसाकर 55 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप है। मीनापुर के सर्किल इंस्पेक्टर रंजन कुमार की जांच में मामला पुष्ट होने और एसडीपीओ पूर्वी एक अलय वत्स की अनुशंसा पर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने रविवार की शाम दारोगा मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

दारोगा का आरोप दारोगा मनोज कुमार पर आरोप है कि उसने डेरा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान पूजन कुमार को पकड़ा। उसकी बाइक के कागजात चेक किए। सब ठीक पाए जाने के बाद भी पुलिस ने कहा कि गाड़ी लेकर आगे चलो। पूजन बाइक से आगे चला और पीछे पुलिस की गाड़ी आई। कुछ दूर जाकर पुलिस...