रुडकी, अप्रैल 17 -- रुड़की। सिविल लाइंस क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मॉल ऑफ रुड़की एवं सिल्वर सिटी का भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि नीलम सिनेमा कभी शहर की एक बड़ी पहचान हुआ करता था। वर्षों तक इस सिनेमा ने शहरवासियों को मनोरंजन का प्रमुख केंद्र प्रदान किया। अब वही विरासत नए नाम और आधुनिक स्वरूप में सिल्वर सिटी के रूप में सामने आई है, जो न केवल मनोरंजन का साधन बनेगी बल्कि शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...