शामली, मई 14 -- शामली। सीबीएसई कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा सौम्यता मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय तथा विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्यता ने इससे पूर्व आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में 96 पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। यह भी पढ़ें- एस्कॉट स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, हर्षिता स्कूल टॉपरविद्यालय की उपलब्धियाँ विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक तथा 42 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राधिका गर्ग ने 96.4 प्रतिशत ...