सिल्वर पदक जीत कर वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास
कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल रक्षक विभाग द्वारा 22 से 24 मार्च तक झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। इससे पहले झांसी जोन में कन्नौज जनपद को राज्य स्तर पर कोई पदक प्राप्त नहीं हुआ था, ऐसे में यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का है। टीम की इस सफलता में कोच अमित राजपूत और हर्षित यादव का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और मेहनत ने खिलाड़ियों को नई दिशा दी, जिससे वह अपने खेल कौशल को निखार सके और अपने सपनों को साकार करने की ओर अग्रसर हुए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी है। वहीं खेलों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा है। 24 से 26 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.