रांची, अगस्त 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रुडसेट संस्थान, सिल्ली में 30 दिवसीय मोटर साइकिल मरम्मत प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हो गया है। युवाओं को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बाइक की मरम्मत का व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स एबीवीपी द्वारा मान्यता प्राप्त है और प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। संस्थान के जगदीश चन्द्र महतो ने बताया कि अभी भी 10 सीटें खाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक संस्थान में आकर नामांकन करा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को आवास और भोजन की सुविधा भी संस्थान द्वारा निशुल्क दी जाएगी। साथ ही रोजगार मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...