रांची, फरवरी 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली ड्रामेटिक क्लब एवं कवि बिनंद सिंह देव सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को ड्रामेटिक क्लब परिसर में एकदिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता और शनिवार को राजा कवि बिनंद सिंह देव की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बोकारो, रांची समेत आसपास की 16 टीमें भाग लेंगी। वहीं शनिवार को राजा उपेंद्रनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और सांस्कृतिक झूमर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें क्षेत्रीय कलाकार सांस्कृतिक झूमर संगीत की प्रस्तुति देंगे। समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने आम जनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...