रांची, दिसम्बर 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बड़ा मुरी स्थित सीपीआईएम कार्यालय में रविवार को सीपीआईएम मुरी लोकल कमिटी की ओर से पूर्व मुखिया कॉमरेड स्व. सुरेंद्र कुमार महतो की 20वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में झारखंड राज्य सचिव कॉमरेड प्रकाश विप्लव, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड समीर दास एवं कॉमरेड सुरेश मुंडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने पूर्व मुखिया कॉमरेड सुरेंद्र कुमार महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड संतोष कुम्हार ने की। इस अवसर पर कॉमरेड बद्री नारायण साहु ने पूर्व मुखिया की जीवनी और पार्टी में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगाम आंदोलन को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने विस्थापितों को हिंडालको कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए...