रांची, अगस्त 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। लुपुंग टोला निवासी रामकिशोर साव के 28 वर्षीय पुत्र विशाल साव की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया सीमा कुमारी गोंझ, उनके भाई तृलोकी गोंझु सहित ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों के अनुसार, विशाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। सूचना पर सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: चार दिनों से लापता युवक का तालाब में मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...