रांची, जनवरी 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। तीन फरवरी से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सिल्ली प्रखंड में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रखंड में कुल चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सिल्ली बीपीओ मनोज कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डेस्क-बेंच, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि आईटीसी पब्लिक स्कूल, मुरी में 529 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सिल्ली में मैट्रिक के 382 तथा इंटर के 565 छात्राएं परीक्षा देंगी। एसएस प्लस टू विद्यालय, सिल्ली में मैट्रिक के 319 एवं इंटर के 298 छात्राएं शामिल होंगी। वहीं उर्स लाइन गर्ल्स हाई स्कूल, मुरी मे...