रांची, अप्रैल 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के पतराहातू निवासी कार्तिक मुंडा की पत्नी योगेश्वरी देवी ने बुधवार दोपहर अपने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते घर के सदस्यों ने उन्हें नीचे उतार लिया और इलाज के लिए सिंहपुर नर्सिंग होम, मुरी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कार्तिक मुंडा ने पुलिस को बताया कि पत्नी के लगातार फोन पर व्यस्त रहने को लेकर उसने डांट-फटकार लगाई थी। यह भी पढ़ें- सिल्ली में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.