रांची, मई 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शुक्रवार को दिन के 9 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिन के 10 बजे तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मौसम के बदले मिजाज का पूरा-पूरा लुफ्त उठाया। जल्द ही तेज हवा चलने लगी और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई जो करीब एक घंटे तक जारी रही। बारिश की वजह से इलाके में कई जगहों पर जलजमाव हो गया एवं बिजली भी बाधित रही। यह भी पढ़ें- तेज बारिश-हवा से मौसम सुहावना इसकी वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 2 बजे के बाद बिजली बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- महागामा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना यह भी पढ़ें- तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम हुआ सुहा...