रांची, मार्च 22 -- ​सिल्ली, प्रतिनिधि। हाकेदाग पंचायत के टेटेबन्दा टोला चारलू स्थित ग्राम थान सरना स्थल में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव शामिल हुईं। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों का अस्तित्व उनकी जमीन से जुड़ा है। अपनी धर्म, संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए जमीन बचाना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ''आदिवासी धर्म कोड'' के जरिए समाज अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करा सकेगा। ​विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन, भारत आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सावन सिंह मुंडा, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया एवं हाकेदाग म...