रांची, दिसम्बर 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। धान अधिप्राप्ति को लेकर सिल्ली प्रखंड परिसर स्थित लैम्पस एवं टुटकी लैम्पस में सोमवार को धान खरीद केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक अमित कुमार महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा बीडीओ अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। उद्घाटन के पहले ही दिन क्षेत्र के 12 किसानों से कुल 720 क्विंटल धान की खरीद की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से किसानों को अपने उत्पादित धान का निर्धारित समर्थन मूल्य मिलेगा, जिससे उन्हें सीधा लाभ होगा। अब किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और धान बेचने में भी सहूलियत ...