रांची, मार्च 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा 6 एवं 7 मार्च को आयोजित कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा शनिवार को सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में सफलतापूर्वक संपन्न ही गयी। परीक्षा के लिए 4 सेंटर बनाये गये थे। जिसमें प्रखंड के 13 विद्यालयों के 1848 पंजीकृत छात्र छात्राओं में कुल 1813 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर थी। बीपीओ मनोज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा में 35 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.