रांची, मार्च 25 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। श्रीराम कमेटी की ओर से रामनवमी के पूर्व बुधवार को महावीर एवं श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा सिल्ली ग्राम विकास स्कूल के समीप से मेन रोड होकर लुपुंग महावीर चौक, बुंडू मोड़, काली मंदिर चौक, थाना चौक, झारखंड मोड़, बड़ा मुरी, स्टेशन रोड, छोटा मुरी होते हुए मुरी रेलवे ए टाइप क्वाटर के हनुमान मंदिर के समीप मैदान तक गई। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से पुरा इलाका गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा में शामिल लोग रास्ते भर डीजे के धुन पर नाचते रहे । लोग पुरे शोभा यात्रा में अनुशासित रहे। आयोजन समिति के सभी सदस्य पूरे शोभायात्रा में व्यवस्था बनाए रखने में लगे रहे। वहीं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी एव...