रांची, मार्च 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के लुपुंग टोला काली मंदिर के समीप शनिवार को सरहुल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना की गई। समारोह में मुख्य संरक्षक अनिल मांझी, बासुदेव सिंह मुंडा, अजय लोहार, त्रिदेव मांझी, पूर्व प्रमुख कमल नाथ मांझी, मुखिया सीमा गोंझु, भरत मुंडा, लालू राम उरांव, शर्मिला कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। पाहन मंडरा मुंडा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न कराई। छाता टांड़ में भी आयोजित हुआ सरहुल महोत्सव:करमाली टोला सरहुल समिति के तत्वावधान में छाता टांड़ में भी सरहुल पूजा महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव...