सिल्ली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर
रांची, जून 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-टिकर रंगामाटी मार्ग पर लोवादाग के समीप बुधवार सुबह लगभग 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जेएलकेएम के प्रखंड उपाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान लोदमु निवासी 40 वर्षीय वीरेन महतो, पिता मंगल महतो के रूप में हुई है। सिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शादी की तैयारी के लिए जा रहे थे बंता:
जानकारी के अनुसार वीरेन महतो अपने मित्र एवं जेएलकेएम नेता सुखदेव महतो के साथ मोटरसाइकिल से बंता जा रहे थे। सुखदेव महतो की शादी 19 जून को निर्धारित है। दोनों विवाह का निमंत्रण कार्ड और कुछ सोने के आभूषण खरीदने के उद्देश्य से निकले थे। इसी दौरान लोवादाग के समीप विपरीत दिशा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.