रांची, मार्च 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना के समीप स्थित प्रेम वाटिका लॉज में दल गोविंद स्मारक समिति के तत्वावधान में 20 मार्च को दल गोविंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। समाजसेवी एवं पंचायत चुनाव से निर्वाचित प्रथम मुखिया दल गोविंद प्रसाद कोइरी की जन्म 20 मार्च 1932 को सिल्ली के एक कोइरी परिवार में हुआ था। जयंती के अवसर पर रांची-पुरुलिया पथ के पीसका चौक के समीप स्थापित स्व दल गोबिंद के प्रतीमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के कमल किशोर कुशवाहा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आम जनों को कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.