रांची, मार्च 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के श्मशान काली मंदिर के समीप स्थित शोलपोखर तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में शव को देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान छाता टांड़ पथ स्थित रजक टोला निवासी स्वर्गीय सुधीर रजक के 32 वर्षीय पुत्र भोला रजक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भोला रजक शनिवार को दैनिक मजदूरी कर घर लौटा था और इसके बाद नहाने के लिए तालाब गया था। उसी दौरान उसकी मां घर पर नहीं थी, जिससे उसकी स्थिति की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। रविवार सुबह ग्रामी...