रांची, जून 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली मेन रोड स्थित प्रमोद फ्यूल स्टेशन के समीप लगे 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का एचटी फ्यूज उड़ जाने से मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों और उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजली विभाग और स्थानीय कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आनंद मेडिकल के संचालक संजीव कुमार भगत ने बताया कि इलाके में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन कुछ ही देर में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ गया। शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति फिर शुरू हुई, लेकिन फ्यूज की मरम्मत नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर के एक फेज से जुड़े लगभग 35 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी。

शिकायत के बाद भी नहीं मिला त्वरित रिस्पॉन्स: स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज करान...