रांची, जून 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कॉल करने के लिए छतों या खुले स्थानों पर जाना पड़ता है, फिर भी बातचीत के दौरान कॉल कट जाती है। बिजली कटते ही समस्या और बढ़ जाती है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने भी उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। मोबाइल दुकानदारों ने शीघ्र सुधार की मांग की है, अन्यथा उपभोक्ता दूसरे नेटवर्क में पोर्ट कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...