रांची, जून 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जिओ नेटवर्क की लगातार खराब स्थिति से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। स्थानीय निवासी मनोज साव, विनय साव, त्रिलोकी गोंझु, नेपाल साव सहित दर्जनों ग्रामीण महावीर चौक स्थित जिओ टावर परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए टावर बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीने से जिओ नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बिजली कटते ही टावर का बैकअप बंद हो जाता है, जिससे पूरा क्षेत्र संपर्क विहीन हो जाता है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई, ऑनलाइन कार्य और दैनिक संचार व्यवस्था पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने टावर के रखरखाव में लापरवाही और जनरेटर के लिए आने वाले डीजल के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।

अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन: हंगामे की सूचना पर आजसू पार्टी के केंद्रीय...