रांची, दिसम्बर 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गाझा गांव के पास भूली मोड़ के पास बाइक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को तत्काल सिंहपुर नर्सिंगहोम, मुरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मुरी ओपी क्षेत्र के कलवाडीह निवासी मो अताउल्लाह बाइक से गाझा गांव से निजी काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भूली मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक ऑटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मो अताउल्लाह जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद ऑटो चालक मौका पाते ही ऑटो लेकर फरार हो गया। फरार ऑटो चालक सुरसू गांव का बताया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...