रांची, अप्रैल 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली आंबेडकर पार्क में रविवार को आंबेडकर ग्राम विकास समिति सिल्ली की बैठक हेमंत नायक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम विकास विद्यालय के समीप से आयोजन स्थल आंबेडकर पार्क तक एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतीमा पर माल्यार्पण एवं सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आंबेडकर ग्राम विकास समिति के संगरक्षक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथ गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारि...