रांची, जुलाई 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना में बुधवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसआई रामदेव यादव ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण विधिसम्मत, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। वहीं कई मामले को तुरंत निष्पादन किया गया। उन्होंने पुलिस-जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जन समस्याओं के निराकरण के लिए किए जा रहे इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और आमजन को त्वरित न्याय प्रदान करना है। इस मौके पर ...