रांची, फरवरी 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक परिसर में कैंपस सिलेक्शन (कैंपस ड्राइव) का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान चेन्नई की प्रतिष्ठित 'मदरसन कंपनी' ने विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इस कैंपस ड्राइव में सिल्ली पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के कुल 96 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त गुमला और सिमडेगा पॉलिटेक्निक सहित ऊषा मार्टिन, रामगोविंद और गुरु गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज के 17 छात्र-छात्राओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज की। कैंपस ड्राइव के संचालक और मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष एचओडी राजेश गुड़िया ने बताया कि यह कंपनी ऑटोमोटिव पार्ट्स (वाहनों के पुर्जे) का निर्माण करती है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का परिणाम कंपनी द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। उन्होंने सभ...