रांची, जुलाई 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रिकल संकाय के छात्र आशीष कुमार महतो का चयन लखनऊ स्थित कैमन सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में पीएलसी इंजीनियर के पद पर हुआ। कॉलेज की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं पीएलसी आधारित तकनीकों के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित संस्था है। वहीं अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए आशीष कुमार महतो ने कहा कि सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में उपलब्ध उच्च स्तरीय इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं पीएलसी लैब ने उनके तकनीकी कौशल को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि कॉलेज में एलन ब्रैडली, मित्सुबिसी, डेल्टा और सिमेंस जैसे अत्याधुनिक पीएलसी मशीनों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक व...